अमरोहा, अप्रैल 5 -- अमरोहा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन शंकर का रविवार को जन जागरण अभियान इकोंदा, तोफापुर व भवानीपुर, जलालपुर उमर, कुआंखेड़ा में किसानों की समस्याएं व निजी विद्यालयों द्वारा ड्रेस, किताबें एवं स्टेशनरी के नाम पर हो रही मनमानी के विरोध में 7 अप्रैल को कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन सफल बनाने को किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने बताया कि जनपद के अधिकांश निजी विद्यालयों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों पर स्कूल ड्रेस, किताबें (कोर्स) एवं स्टेशनरी को निर्धारित दुकानों से महंगे दामों पर खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। निजी स्कूलों की बढ़ती फीस पर अंकुश लगना चाहिए।जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने आह्वान किया भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने सभी अभिभावकों, किसानों एवं आम जनता से अधिक से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.