मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को निजी स्कूलों की मनमानी और आर्थिक शोषण के खिलाफ कलक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। चेताया कि अगर निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम नहीं कसा गया तो हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ता आरपार का आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिले के निजी स्कूल प्रत्येक वर्ष बिना किसी ठोस ठोस कारण के पाठ्यक्रम और पुस्तकों में बदलाव करते हैं। इससे अभिभावकों को हर साल नई किताबें खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का क्षेत्र, जो समाज के निर्माण का आधार है, उसे व्यवसाय का माध्यम बना दिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष सुजीत ...