गुमला, अप्रैल 9 -- गुमला। ऑल इंडिया स्टूडेंट एंड लेबर यूनियन के अध्यक्ष द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इसकी प्रतिलिपि गुमला डीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को भी भेजी गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर मनमानी वसूली कर रहे हैं। हर कक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से भारी शुल्क लिया जाता है। यह परंपरा वर्षों से जारी है, जिस पर रोक लगाने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...