संभल, अप्रैल 4 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। भाकियू जिला सचिव नरेश राघव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूल एनसीईआरटी की पुस्तकों को लागू नहीं कर रहे हैं और उनकी जगह महंगी निजी प्रकाशनों की किताबें छात्रों पर थोप रहे हैं। साथ ही हर वर्ष री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से अवैध वसूली की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया कि इन मनमानी नीतियों के कारण किसानों और कमजोर वर्ग के परिवारों के लिए बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाना दिन-प्रतिदिन मुश्किल होता जा रहा है। संगठन ने प्रशासन से ऐसे स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.