निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर किया प्रदर्शन
मऊ, मई 2 -- मऊ, संवाददाता। अभिभावक मंच के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल एडवोकेट अमरेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ बीएसए कार्यालय पर जमकर नारेबाजी किए। साथ ही साथ बीएसए को सम्बोधित मांग पत्र उनके प्रतिनिधि अमित कुमार यादव को सौंपा। चेताया कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आरपार का आंदोलन किया जाएगा। एडवोकेट अमरेश कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में एनसीईआरटी पुस्तकों के स्थान पर महंगी निजी प्रकाशकों की पुस्तकें अनिवार्य की जा रही हैं तथा अभिभावकों को चिन्हित दुकानों से ही पुस्तकें व ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- मनमानी फीस वसूल रहे प्राइवेट स्कूलों पर अधिवक्ताओं ने की कार्रवाई की मांग साथ ही, नियमों के विपरित शुल्क वृद्धि कर आर्थिक शोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.