मऊ, अप्रैल 8 -- मऊ, संवाददाता। हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रांत मंत्री अमित वर्मा के नेतृत्व में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और निजी स्कूलों के मनमानी के खिलाफ बुधवार को कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। मनमाने ढंग से फीस वसूली पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन के मनमानी के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पर जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि अगर हमारी मांगों पर सरकार और जिला प्रशासन गंभीरता से विचार नहीं करता है तो स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा का व्यवसायीकरण देश की लोकतंत्र के लिए बेहद घातक है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों द्वारा प्रतिवर्ष मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.