देहरादून, अप्रैल 18 -- निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि, किताबों के बढ़ते दाम और विभिन्न शुल्कों के खिलाफ शनिवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देकर कार्रवाई की भी मांग उठाई। डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ता व छात्र मयूरी विहार स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि निजी स्कूल ट्यूशन फीस, वार्षिक शुल्क, कंप्यूटर फीस और अन्य मदों में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं। जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। साथ ही एनसीईआरटी पुस्तकों की कीमतों में 50 से 80 प्रतिशत तक वृद्धि होने का आरोप लगाते हुए इसे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए गंभीर समस्या बताया गया।सिद्धार्थ यह भी पढ़ें- न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.