रामगढ़, अप्रैल 8 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला समेत पूरे जिले में संचालित निजी विद्यालयों में एनुअल शुल्क, री-एडमिशन व कॉपी-किताबों के नाम पर हो रहे कथित आर्थिक दोहन के खिलाफ आजसू छात्र संघ ने आावाज बुलंद किया है। जिला अध्यक्ष देवा महतो के नेतृत्व में बुधवार को छात्र संघ का एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज से मिला और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा गया है कि गोला प्रखंड सहित पूरे जिले में निजी विद्यालयों के संचालक अभिभावकों से मनमानी राशि वसूली जा रही है। कई विद्यालयों में जबरन कॉपी-किताबें बेची जा रही हैं। इसकी वैधानिकता और जीएसटी जमा होने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। गोला क्षेत्र अधिकतर ग्रामीण कृषक है, जो दिन-रात मेहनत कर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। निजी स्कूलों की मनमानी से ग्रामीणों को आर्थिक संकट का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.