धनबाद, अप्रैल 16 -- जिले में संचालित निजी विद्यालयों की मनमानी के खिलाफ बुधवार को झारखंड अभिभावक महासंघ ने रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया। धरना में शामिल अभिभावकों ने छह घंटे का उपवास रखते हुए अनशन भी किया। महासंघ प्रतिनिधियों ने मौके पर घोषणा करते हुए कहा कि चार दिनों के अंदर जिला प्रशासन, अभिभावक महासंघ एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक कर रांची के तर्ज पर कोई निर्णय नहीं लेता है तो महासंघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। झारखंड​ ट्रांसजेंडर​ कल्याण​ बोर्ड​ की सदस्य​ श्वेता​ किन्नर ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया। अभिभावक प्रतिनिधियों ने निजी विद्यालयों पर शुल्क वसूली एवं न्यायालय/न्यायाधिकरण के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना के बाद भी मामले में जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की लूट के विर...