अमरोहा, अप्रैल 7 -- नौगांवा सादात। सोमवार दोपहर स्थानीय तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति पदाधिकारियों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सचिव डाक्टर सुमित नागर ने निजी स्कूलों के फीस बढ़ाने पर नाराजगी जताई। अन्य वक्ताओं ने कहा कि स्कूलों के मनमाने रवैये से मध्यम वर्ग पिस रहा है। गरीब बच्चों को पढ़ाई आगे जारी रखने में परेशानी हो रही है। निजी स्कूलों द्वारा बार-बार फीस बढाई जा रही है। ये शिक्षा के अधिकार के विरुद्ध है व अभिभावकों के साथ अन्याय है। इस बावत ज्ञापन एसडीएम नौगावां सादात को सौंपते हुए ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस दौरान प्रेमचंद, राज कुमार, ब्रह्मपाल, नीरज, बाबूराम, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...