संभल, अप्रैल 2 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की युवा इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय 'अन्नू' की अध्यक्षता में निजी स्कूलों की मनमानी फीस और आर्थिक शोषण के विरोध में कैथल गेट स्थित एक निजी प्रतिष्ठान पर बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि पिछले वर्ष प्रशासन द्वारा कुछ निजी स्कूलों पर जुर्माना लगाए जाने के बावजूद भी स्कूल संचालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नए सत्र में फीस में भारी बढ़ोतरी के साथ-साथ किताबों और यूनिफॉर्म के नाम पर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कई स्कूल अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं कि वे निर्धारित दुकानों से ही महंगी किताबें और ड्रेस खरीदें। इसके अलावा बिल्डिंग फंड, एक्टिविटी फीस जैसे विभिन्न मदों में अतिरिक्त वसूली भी की ज...