निजी स्कूलों की जांच में मिलीं खामियां, बीडीओ ने दिए सुधार के निर्देश
सासाराम, जुलाई 31 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास प्रखंड क्षेत्र के निजी विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जांच को लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी ऋषिकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राधिका पब्लिक स्कूल, आश्रय पब्लिक स्कूल, बीएन पब्लिक स्कूल और एसएस कैब्रियन स्कूल का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने विद्यालयों में बच्चों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, नामांकन तथा शैक्षणिक वातावरण की समीक्षा की। जांच में कुछ विद्यालयों में व्यवस्थागत कमियां पाई गईं। जिस पर विद्यालय संचालकों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.