मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर। डीपीओ एसएसए ने सोमवार को सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी साधनसेवी व बीईओ को पत्र लिखकर अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले निजी स्कूलों की जांच का निर्देश दिया है। जांच की रिपोर्ट 24 घंटे में मांगी गई है। पत्र में कहा गया है कि प्रमंडलीय आयुक्त की अध्यक्षता में निजी स्कूलों की सुनवाई हुई, जिसमें ज्यादातर निजी स्कूलों द्वारा किताब और ड्रेस का शुल्क नहीं देने की बात सामने आयी। इसलिए सभी स्कूलों की जांच का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की जांच का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...