निजी स्कूलों की कैंटीन में भी सैंपलिंग करेगा एफडीए
बागपत, अगस्त 12 -- बागपत। मिड-डे मील ही नहीं अब निजी स्कूलों की कैंटीन में बनने वाले खाद्य पदार्थों की जांच एफडीए करेगा। एफडीए ने इस वर्ष जिलेभर में मिड-डे मील के 50 से अधिक नमूने भरे हैं। मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत, खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए, एफडीए (खाद्य एवं औषधि प्रशासन) द्वारा भोजन के नमूने लिए जाते हैं। यह नमूने स्कूलों में पकाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का निरीक्षण करने को लिए जाते हैं। अब केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इस संबंध में सभी स्कूल-कॉलेजों को खाने-पीने के सामान में तेल का प्रयोग कम करने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में अब एफडीए अधिकारी निजी स्कूलों की कैंटीन में भी सैंपलिंग कर तेल के इस्तेमाल की स्थिति देखेंगे। स्थिति खराब मिलने पर कार्रवाई भी होगी। सहायक खाद्य आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.