ललितपुर, अप्रैल 13 -- जनपद में निजी विद्यालयों की मनमानी फीस वसूली, शिक्षा सामग्री में कमीशनखोरी और बढ़ते व्यापारीकरण के विरोध में समाजवादी छात्र सभा ने आंदोलनात्मक रुख अपना लिया है। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करके राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा, जिसमें मनामनी पर तत्काल नियंत्रण के लिए मांग उठाई। डीएम को सौंपे ज्ञापन में जिलाध्यक्ष गौरव विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि निजी विद्यालय जिले की चुनिंदा दुकानों पर ही पाठ्य पुस्तकें, कापियां और स्कूल ड्रेस उपलब्ध करवाकर अभिभावकों को खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं। इससे विद्यालय प्रबंधन को मोटा कमीशन प्राप्त हो रहा है और अभिभावकों का आर्थिक शोषण। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन नवीन शैक्षणिक सत्र में प्रवेश शुल्क के नाम प...