फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर सोमवार को अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्रेट में पहुंचे अभिभावकों ने डीएम कार्यालय के बाहर ही धरना देकर निजी स्कूलों में हो रही मनमानी पर अंकुश लगाये जाने की मांग की। अभिभावकों का कहना था कि निजी स्कूलों में एक तो महंगी फीस और दूसरा मनमाने तरीके से निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। जबकि शासन के आदेश हैं कि एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही पढ़ाई सुनिश्चित होनी चाहिए। निजी स्कूलों के खिलाफ मुहिम में अभिभावकों के साथ कई विभिन्न संगठनों के लोग भी भागीदार हुये। कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भइयन मिश्रा ने कहा कि निजी स्कूलों में जो मनमानी हो रही है उस पर अंकुश लगे वरना स्कूलों के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.