नैनीताल, मार्च 31 -- नैनीताल। पर्यटन सीजन से पहले शहर में निजी वाहनों से टैक्सी संचालन की बढ़ती शिकायतों के बीच पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। तल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को चलाए चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर दो स्कूटी सीज कर दी गईं। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान एक स्कूटी चालक को नियम तोड़ते पकड़ा गया। स्कूटी को पर्यटकों को किराए पर दी गई थी। इसके कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की एक अन्य स्कूटी को रोका गया, जो निजी वाहन होने के बावजूद टैक्सी के रूप में संचालित की जा रही थी। एसआई सुनील कुमार ने बताया कि बस्ती उत्तर प्रदेश निवासी अर्पित पांडे और रितेश चौधरी के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों स्कूटी सीज कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.