कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर। भाजपा एमएलसी अरुण पाठक ने मंगलवार को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मौके पर विभिन्न वर्गों से जुड़े तीन जनहित प्रस्ताव सौंपे। इन प्रस्तावों में कहा गया है कि निजी विद्यालयों के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ, प्रदेश स्टार्टअप नीति में संशोधन तथा अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के प्रयोगशाला सहायकों के वेतनमान संशोधन की मांग की गई है। सीएम ने सभी मांगों को जनहित में कराने का आश्वासन दिया। एमएलसी अरुण पाठक ने सीएम को दिए पहले प्रस्ताव में प्रदेश के सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को भी सीएम शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के दायरे में शामिल किए जाने की मांग की। सूबे के लाखों निजी शिक्षक शिक्षा देकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ...