हरिद्वार, फरवरी 26 -- जिले में निजी सहभागिता फार्म बेस्ड योजना के अंतर्गत चयनित संस्थाओं ने मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में प्रस्तुतीकरण दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता विकास, महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन को गति देना रहा। बैठक में विभिन्न संस्थाओं ने स्वरोजगार एवं समूह आधारित उद्यम स्थापित करने की कार्ययोजना प्रस्तुत की। प्रस्तावों की तकनीकी दक्षता, वित्तीय व्यवहार्यता और क्रियान्वयन क्षमता पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि निजी क्षेत्र की भागीदारी से स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। चयन प्रक्रिया पारदर्शिता व गुणवत्ता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.