रांची, मई 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिविल सर्जन कार्यालय में गुरुवार को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) और एचएमआईएस की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन ने की, जिसमें रांची के करीब 100 निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, आईवीएफ सेंटर और आई अस्पतालों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना और मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना था। यह भी पढ़ें- फैसला: एक सप्ताह में ई- मॉड्यूल शुरू करने का निर्देशबैठक के निर्देश बैठक में सिविल सर्जन ने सभी निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल मोड में संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से स्कैन एंड शेयर सुविधा को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि इससे मरीजों को लंबी कतारों स...