हरदोई, मार्च 21 -- टड़ियावां। ग्राम महुआचाचर के निवासी रामजी ने एसीजेएम चतुर्थ की अदालत में दाखिल की अर्जी में बताया कि उसके पिता आलोक बाबू के बैनामा वाले मकान और चौपाल के दायर वाद में उसके पक्ष में निष्पादन हो गया था। आरोप है कि उसे कब्जा करने की नियत से विपक्षी विपिन कुमार और गायत्री देवी उसकी जमीन पर 16 जून वर्ष 2025 को नींव खोदने लगे। विरोध जताया तो आरोपी विपिन कुमार, सुभाष, विशाल, अनूप चंद्र, रोहित, अंबुज और गायत्री देवी ने उसको गाली गलौज कर जान से मारने डालने की धमकी देकर झगड़े पर आमादा गए। घटना की सूचना पीआरवी और टड़ियावां थानाध्यक्ष को फोन पर दी गई। अदालत में दाखिल अर्जी पर कोर्ट ने आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मामले में सातों आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.