निजी शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता जरूरी : लोकेश
आदित्यपुर, अगस्त 8 -- गम्हरिया। भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था (इप्टा) के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. लोकेश कुमार झा का शुक्रवार को झारखंड आगमन पर सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद गम्हरिया स्थित एक होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक हुई। मुख्य अतिथि डॉ. लोकेश कुमार झा ने कहा कि देश और समाज निर्माण में निजी शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। इसके बावजूद वे अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड व जिला स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया। बैठक में निजी शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. चेतलाल प्रसाद को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, अखिलेश कुमार को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने का निर्णय लिया गया। बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.