सीवान, अप्रैल 4 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में निजी स्कूल प्रबंधन के लिए अब शुल्क के साथ विभिन्न मद में अन्य राशि वसूलना आसान नहीं होगा। कारण कि जिला प्रशासन की सीधी नजर अब निजी स्कूल संचालकों पर ठहर गई है। लिहाजा अब निजी विद्यालयों के संचालकों अभिभावकों को पुस्तकें, यूनिफॉर्म, बैग, जूते, कॉपियां आदि एक ही दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकते। डीएम ने अनिवार्यता पर प्रतिबंध लगाया है जिला प्रशासन ने विद्यालय या विद्यालय द्वारा निर्धारित दुकान, स्थान व संस्था से ड्रेस, पुस्तकों एवं अन्य सामग्रियों का क्रय करने की अनिवार्यता पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही विद्यालय से अथवा स्थान विशेष से सामग्री क्रय करने की बाध्यता रखने वाले विद्यालयों पर दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान किया है। बहरहाल, निजी विद्यालयों को लेकर डीएम विवेक रंजन मैत...