निजी विद्यालय में बच्चों के ईंटें ढोने का वीडियो वायरल
महाराजगंज, मई 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे में स्थित एक निजी विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल का ड्रेस पहने विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने की जगह पर भवन निर्माण में लगने वाले सामग्रियों की ढुलाई करते नजर आ रहे हैं। स्कूल परिसर से ही किसी ने इसका एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। निजी विद्यालय के जिम्मेदारों द्वारा स्कूली बच्चों को जिस तरह मजदूरी के काम में लगा दिया गया है, उसको लेकर चर्चाएं गरम हैं। वीडियो में दिख रहा है कि स्कूल की ड्रेस में बड़े बच्चों के साथ छोटे-छोटे बच्चे भी भवन निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामग्रियों की ढुलाई कर रहे हैं। जिस निजी विद्यालय का वीडियो बताया जा रहा है, वह कुछ दिनों से चर्चाओं में है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.