बेगुसराय, अप्रैल 6 -- बलिया, एक संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र में निजी विद्यालयों की बढ़ती फी अभिभावकों के लिये गंभीर समस्या बनती जा रही है। महंगी ट्यूशन फीस के साथ-साथ किताबें, ड्रेस और हर वर्ष अलग-अलग मद बता कर वसूले जाने वाले वार्षिक शुल्क ने अभिभावकों की कमर तोड़ दी है। इससे निजी विद्यालयों में बच्चों को पढ़ा पाना आम आदमी की पहुंच से दूर होता दिख रहा है। ताजा मामला बलिया के सेंट पॉल स्कूल से सामने आया है। वहां विद्यालय प्रबंधन के द्वारा यूकेजी के एक छात्र से वार्षिक शुल्क के नाम पर 7200 रुपये वसूले गये। अभिभावकों के अनुसार इस शुल्क में चिल्ड्रेन पार्क व गेम्स के लिये 500 रुपये, कंप्यूटर लैब व लाइब्रेरी के लिये 500 रुपये, बिजली शुल्क 2000 रुपये, परीक्षा शुल्क 2200 रुपये, फर्नीचर व अन्य मद में 800 रुपये तथा ट्यूशन फीस 1200 रुपये शामिल है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.