फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 18 -- शमसाबाद। चोरों ने रविवार की रात निजी विद्यालय को निशाना बनाया। इनवर्टर, बैट्रियां चोरों ने पार कर दी। सूचना पुलिस को दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शमसाबाद मुख्य मार्ग पर रोशनाबाद गांव के पास निजी विद्यालय में रात में चोर दीवार फांदकर परिसर में दाखिल हुये और पूरे विद्यालय में कक्षों को खंगाल डाला। यहां पर लगे एक इनवर्टर और दो बैट्रियां चोरी कर लीं। इसके अलावा भी अन्य सामान ले गये। प्रबंधक कपिल देव गंगवार ने बताया कि शाम 6:30 बजे भोजन के लिए घर गए थे। रात 8 बजे जब वापस लौटे तो विद्यालय की लाइट बंद मिली और गेट खुला था। अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर और बैट्री गायब थीं। उन्होंने बताया कि गेट खुला होने की जानकारी पर विद्यालय पहुंचे तो सामान गायब मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...