सराईकेला, मई 23 -- सरायकेला। सीनी स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को दादा-दादी, नाना-नानी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में परिवार के बुजुर्गों के प्रति आदर, संस्कार और सम्मान का भाव जागृत करना था। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कारी माहौल में हुई। सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं ने उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी के पैर धोकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद बुजुर्गों ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। इसके बाद कक्षा पंचम की छात्राओं ने दादा-दादी के महत्व पर आधारित गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते आचार्य शेखर महतो ने कहा कि आज की प...