सराईकेला, मार्च 20 -- खरसावां। खरसावां स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को हिन्दू नव वर्ष (विक्रम संवत-2083) उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जिसने पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राएं अनुशासित ढंग से मार्चपास्ट करते हुए हाथों में भगवा ध्वज लिए आगे बढ़ रहे थे। "हिन्दू नव वर्ष अमर रहे" और "जय श्री राम" के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। रैली के मार्ग में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह विद्यार्थियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय परिसर में आयोजित सभा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.