फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- शमसाबाद। मीरा दरवाजा मोहल्ले के तारिक मोहम्मद खान, सारिक मोहम्मद खान ने खंड शिक्षाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर एक निजी विद्यालय की मनमानी की शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि एक निजी विद्यालय के मुख्य द्वार के निकट ही दुकान में पाठय पुस्तकें मिल रही हैं। जब वह बच्चों के लए पाठय पुस्तकें लेने गया तो जबरन कापी लेने के लिए भी कहा गया। उन्होंने कहा कि जब इसको लेकर विद्यालय के लोगों से बातचीत की गयी तो उन्होने कहा कि कोर्स के साथ कापी जरूर लेना है। इसको लेकर जांच की मांग की गयी है। मुकदमा वापस न लेने पर युवती और उसके परिवार को धमकीशमसाबाद, संवाददाता।एक मोहल्ले की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। युवती के मुताबिक एक मोहल्ले का युवक पिछले छह माह से उसे परेशान कर रहा था और सायबर अपराध करके उ...