चक्रधरपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने जिले के निजी विद्यालयों में प्रमोशन फीस के नाम पर राशि वसूली के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि विगत आठ अप्रैल को जिला प्रशासन की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि निजी विद्यालय प्रमोशन फीस की वसूली नहीं करेंगे और न ही अभिभावकों को विद्यालय से स्कूल ड्रेस और पुस्तक खरीदने के लिए बाध्य करेंगे। इसके बावजूद जिले के निजी विद्यालयों द्वारा प्रमोशन फीस और अभिभावकों को किताब कॉपी और ड्रेस विद्यालय से खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। कहा कि इससे जिले के हजारों की संख्या में अभिभावक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने इस मामले की लोकायुक्त में शिकायत कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि अभिभावकों को निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही उगाह...