चाईबासा, जून 21 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए लॉटरी प्रक्रिया शनिवार को सम्पन्न हुई। इसमें 79 बच्चों का चयन हुआ। समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत मान्यता प्राप्त गैर-सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों की प्रवेश कक्षाओं में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर अभिवंचित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा बीपीएल परिवारों के बच्चों के निःशुल्क नामांकन के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा एवं लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की गई। डीसी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया निर्धारित समय से पूर्ण करें। बैठक में जिला प्रशासन के पदाधिकारियों की उपस्थिति में आरटीई पोर्टल के माध्य...