मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। निजी विद्यालयों में नए सत्र में नामांकन को लेकर सोमवार से प्रक्रिया शुरू होगी। निजी स्कूल अपनी सीट को 22-31 दिसंबर तक ज्ञानदीप पोर्टल पर अपलोड करेंगे। सत्र 26-27 के लिए 2 जनवरी से बच्चों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। फरवरी में ही इस बार नए सत्र का नामांकन हो जाएगा। प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर ने आरटीई नामांकन को लेकर सभी जिलों को निर्देश दिया है। आरटीई के तहत निजी स्कूलों में कक्षा एक में 25 फीसदी सीट पर गरीब बच्चों के नामांकन को लेकर शिड्यूल जारी कर दिया गया है। ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यध्म से ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी। निजी स्कूल अपने संसाधनों का भी देंगे ब्योंरा : निजी स्कूल सीट के बारे में जानकारी देने के साथ ही अपने संसाधन का भी ब्योरा देंगे। छात्रों का पंजीकरण 2 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.