फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 31 -- फर्रुखाबाद। निजी विद्यालयों द्वारा फिर से अभिभावकों पर स्कूल से ही कॉपी-किताबें व यूनीफार्म आदि खरीदे जाने का दबाव बनाया जाने लगा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी बोर्डों के विद्यालयों को कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर इस तरह की शिकायत मिली तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि जिलाधिकारी को शिकायतें मिल रही हैं कि ज्यादातर निजी स्कूल प्रशासन अभिभावकों पर दबाव डाल रहे हैं कि वे लोग स्कूल से ही कॉपी-किताबें व यूनीफार्म आदि खरीदें। इसके साथ ही उन्हें उन्हीं दुकानों पर भेजा जा रहा है, जहां से किताबें मिलेंगी। कॉपी-किताबें, यूनीफार्म, बेल्ट, टाई, जूता-मोजा स्कूल से ही खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.