निजी विद्यालयों में अतिरिक्त शुल्क पर डीसी को पत्र सौंपा
रांची, मई 19 -- तमाड़, प्रतिनिधि। बुंडू अनुमंडल क्षेत्र के निजी विद्यालयों में मंगलवार को वार्षिक शुल्क, डेवलपमेंट फीस और अन्य अतिरिक्त शुल्क के नाम पर अभिभावकों से अधिक राशि वसूले जाने का मामला उठाया गया है। तमाड़ के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी रमेश मुंडा ने इस संबंध में रांची उपायुक्त के जनता दरबार में आवेदन सौंपकर अभिभावकों को राहत दिलाने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि निजी विद्यालय विभिन्न मदों में अतिरिक्त शुल्क लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा अतिरिक्त शुल्क वसूली पर रोक लगाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- 200 निजी स्कूल आरटीई मान्यता लें अन्यथा बंद किए जाएंगे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.