गंगापार, अप्रैल 8 -- भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल उपाध्यक्ष ने खंड शिक्षा अधिकारी शंकरगढ़ से ज्ञापन के माध्यम से निजी विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों पर महंगी पुस्तकें थोपने का आरोप लगाया है। मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ने आरोप लगाया है कि शंकरगढ़ क्षेत्र में कई निजी विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा निर्धारित पुस्तकों के स्थान पर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर कर रहे हैं। इन पुस्तकों की बिक्री के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा कुछ चुनिंदा दुकानों को ही अधिकृत किया जाता है, जहां इनकी कीमत सामान्य बाजार दर से दस गुना तक अधिक वसूली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.