महोबा, मार्च 14 -- महोबा, संवाददाता। निजी विद्यालयों के द्वारा मनमाने तरीके से फीस वसूली करने सहित एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकों के स्थान पर मनमानी करने की शिकायत पर विभाग सख्त हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने निजी विद्यालयों को आदेश देते हुए एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के शिक्षण कार्य कराने और मनमाने तरीके से शुल्क न वसूलनें के निर्देश दिए है। लापरवाही बरतनें पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। नए शिक्षण सत्र का आगाज होने को है। नए पाठ्यक्रम में निजी विद्यालयों के द्वारा ड्रेस सहित मंहगें कोर्स विशेष दुकानों से लेने के लिए दबाव बनाया जाता है। मजदूर संघ के अध्यक्ष कपिल कश्यप ने पूरे मामले की शिकायत शासन स्तर पर की है जिसमे आम आदमी से मंहगे कोर्स और पाठ्यक्रम के नाम पर वसूली करने के आरोप लगाए गए है। शिकायतकर्ता ने कहा कि शहर के एक विद्यालय में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.