रामपुर, मई 11 -- नगर व तहसील उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल स्वार ने निजी विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से अवैध एडमिशन फीस वसूली, मनमानी फीस वृद्धि और महंगी किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दबाव बनाने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में संगठन की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। नगर व तहसील अध्यक्ष अनवर अली ने बताया कि स्वार तहसील के कई निजी विद्यालयों में एक कक्षा से दूसरी कक्षा में प्रोन्नति के नाम पर Rs.2000 से Rs.7000 तक एडमिशन एवं री-एडमिशन फीस वसूली जा रही है जो शासनादेश के विपरीत है। इसके अलावा ट्यूशन फीस और वार्षिक शुल्क में 30 से 50 प्रतिशत तक वृद्धि कर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।
विद्यालय संचालकों के आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि विद्यालय संचालक हर साल कोर्स और प्रकाशक बदलकर एनसीईआरटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.