भभुआ, अप्रैल 8 -- बैठक में शिक्षण, वाहन, विकास, नामांकन शुल्क, ड्रेस और किताबों में मनमानी की निगरानी के लिए गठित की गई जांच टीम बच्चों के अभिभावकों की शिकायतों के बाद हरकत में शिक्षा विभाग अभिभावकों के आर्थिक शोषण पर रोक लगाने की विभाग ने की तैयारी (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले के निजी विद्यालयों में मनमाने शुल्क शिकंजा कसने को लेकर शिक्षा विभाग ने बुधवार को बैठक की और जांच के लिए अफसरों की टीम का गठन किया। शिक्षण, वाहन, विकास, नामांकन शुल्क, किताब और अन्य मदों में मनमानी राशि वसूले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने अब सख्त तेवर अपना लिया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों के निद...