फिरोजाबाद, अप्रैल 8 -- डीएम ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय में जिला शुल्क नियमित समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने अधिकारियों और सदस्यों को फीस, यूनिफॉर्म और पाठ्य पुस्तकों के नाम पर की जा रही अनियमिताओं पर अंकुश लगाते हुए कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम रमेश रंजन ने कहा कि निजी विद्यालयों में फीस, यूनिफॉर्म और पाठ्य पुस्तकों के नाम पर की जा रही अनियमिताएं बर्दाश्त नहीं की जाएगीं। कोई भी निजी स्कूल संचालक निर्धारित मानकों से अधिक फीस नहीं वसूलें। फीस वृद्धि के नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से किताब एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। स्कूलों की पारदर्शिता बनाए रखनी होगी।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.