निजी विद्यालयों के प्रबंधकों से संवाद आज
गोंडा, अगस्त 5 -- गोण्डा। भारत सरकार द्वारा स्थापित भारतीय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ.एनपी सिंह छह अगस्त को दोपहर दो बजे फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निजी विद्यालयों के प्रबंधकों व शिक्षाविदों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएम प्रियंका निरंजन होंगी। क्षेत्रीय समन्वयक बृज मोहन ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षा, विद्यालय संबद्धता, गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारयुक्त शिक्षा तथा भविष्य की शैक्षिक संभावनाओं पर चर्चा होगी। डॉ. सिंह प्रबंधकों के सुझाव और समस्याएं भी सुनेंगे। बैठक में देवीपाटन मंडल के विभिन्न जिलों के निजी विद्यालयों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य और शिक्षाविद शामिल होंगे। आयोजकों ने सभी विद्यालय प्रबंधकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.