निजी विद्यालयों के दस वर्ष तक के शुल्क की होगी जांच
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय शुल्क नियामक समिति की बैठक हुई। इस दौरान जनपद के सभी सीबीएसई,आईसीएसई बोर्ड से संचालित प्राइवेट विद्यालयों के पिछले दस सालों में छात्रों से लिए गए शुल्क की जांच करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जांच के दायरे में इन विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की सेलरी,नियमानुसार शुल्क वृद्धि की गई है या नहीं आदि की जांच की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थियों से कॉशनमनी के नाम पर वसूले गए शुल्क को वापस करते हुए वापसी प्रमाण पत्र जारी करने का विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया। स्कूल में शत-प्रतिशत एनसीईआरटी की बुक्स संचालित करने और जरूरी संदर्भ पुस्तक को विद्यालय प्रबंधन को लाइब्रेरी में रखने का निर्देश दिया गया। ताकि वह पुस्तक विद्यार्थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.