निजी विद्यालयों की समस्याओं को लेकर प्रबंधकों का प्रदर्शन
बलरामपुर, मई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों एवं प्रबंधकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिव नारायण सिंह को सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। संघ के प्रांतीय संरक्षक राजकुमार जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद जिले में कई निजी विद्यालयों के आसपास शराब की दुकानें संचालित हो रही हैं, जबकि शासन द्वारा विद्यालयों के 500 मीटर के दायरे को नशा मुक्त क्षेत्र बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है, जिससे विद्यालय प्रबंधकों और प्रधानाचार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.