कोडरमा, अप्रैल 2 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, डोमचांच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गुरुवार को उपायुक्त कोडरमा के माध्यम से मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में निजी विद्यालयों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि झारखंड के निजी विद्यालय लगातार गुणवत्तापूर्ण एवं सर्वसुलभ शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बावजूद इसके उन्हें आर्थिक और प्रशासनिक स्तर पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से सहयोग की मांग की।ज्ञापन सौंपने वालों में संरक्षक सुनील कुमार सिन्हा, अध्यक्ष विवेक इंद्र गुरु, सचिव शिवकुमार मेहता, उपाध्यक्ष पंकज कुमार कन्ध्वे, सहसचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.