बगहा, अप्रैल 24 -- बेतिया। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जिले में निजी विद्यालयों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। छात्र नेता अभिमन्यु राव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए जाने के बावजूद कुछ विद्यालय अब भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अभिभावकों से प्राप्त शिकायतों के अनुसार, कई स्कूलों में अभी भी छात्रों को विशेष दुकानों से ही किताबें एवं यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। ऐसे विद्यालयों की तत्काल जांच कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अभिभावकों को वास्तविक राहत मिल सके और प्रशासन के आदेश का प्रभावी पालन हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.