शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- जनपद के निजी विद्यालयों में व्याप्त अनियमितताओं एवं अभिभावकों के कथित आर्थिक शोषण के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। परिषद ने प्रशासन को तीन कार्य दिवस के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया है तथा चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में परिषद ने विशेष रूप से सीबीसी से संबद्ध विद्यालयों पर आरोप लगाया कि वे प्रतिवर्ष पाठ्यक्रम में अनावश्यक परिवर्तन कर अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक भार डालते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.