नोएडा, जून 29 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी16एफयू जारी हो गई है। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर सीरीज के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। वहीं सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी बुक कर सकते हैं। दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...