दरभंगा, जनवरी 7 -- लहेरियासराय। निजी निबंधन वाले नंबर प्लेट लगे वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग बंद किया जाएगा। यह बात डीएम कौशल कुमार ने बुधवार को कही। उन्होंने कहा कि जल्द ही भाड़े के वाहनों की नई दर लागू करने के लिए जिला प्रशासन निविदा निकलेगा। निविदा के बाद बढ़ी हुई दर पर सिर्फ कॉमर्शियल वाहनों का ही उपयोग सरकारी कार्यालयों में किया जायेगा। बता दें कि वर्तमान में निजी निबंधन वाले नंबर प्लेट लगे वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग जिले के कई सरकारी कार्यालयों में किया जा रहा है, जो परिवहन नियम का उल्लंघन है। इस संबंध में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने गत तीन से सात जनवरी तक लगातार प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। डीएम ने इन खबरों पर संज्ञान लेते हुए निजी निबंधन वाले नंबर प्लेट लगे वाहनों का कॉमर्शियल उपयोग बंद करने की बात कही है। इस संदर्भ में डीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.