निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली छात्रा, हंगामा
मेरठ, मार्च 24 -- पल्लवपुरम स्थित शोभित यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली बिहार निवासी बीसीए की छात्रा ने सोमवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। इससे आक्रोशित छात्रों ने दिल्ली-देहरादून हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने छात्रों को समझाकर हाईवे से हटाया। मामले में परिजनों को सूचना दी गई और मेरठ बुलाया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिहार के छपरा जिले के गांव सरिया हराडी तोला निवासी 20 वर्षीय प्रिया पल्लवपुरम स्थित शोभित यूनिवर्सिटी में बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में अपनी छोटी बहन रिया और ममेरी बहन ज्योति के साथ रह रही थी। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे प्रिया ने अपना कमरा बंद कर फांसी लगा ली। रिया और ज्योति इस दौरान हॉस्टल के कमरे पर पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। रिया ने यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाले अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.