लखनऊ, अप्रैल 12 -- -डॉक्टरों ने आंत कटने की बात कहरकर दोबारा किया था ऑपरेशन-पोस्टमार्टम में आंत कटने की पुष्टि नहीं हुईलखनऊ, कार्यालय संवाददाताकुर्सी रोड ​स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की पित्त की पथरी के ऑपरेशन के बाद मौत हो गई थी। रोगी के परिजनों का आरोप है कि मृतक के लिवर व किडनी के पास कई टांके लगे थे। घरों वालों ने संदेह के चलते पोस्टमार्टम कराया था। रिपोर्ट में आंत कटने की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर अंग निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त, सीएमओ और मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। सीएमओ के आग्रह पर केजीएमयू के तीन डॉक्टरों की टीम ने मामले की जांच शुरू की है। ये कमेटी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का गहन अध्ययन करके रिपोर्ट देगी। जांच में लगे आरोप सही​ मिलने पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई...