गंगापार, जनवरी 23 -- डीहा गांव में सिविल न्यायालय द्वारा जारी स्थगन आदेश के बावजूद आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण का मामला सामने आया है। गांव निवासी दुर्गेश सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी पुश्तैनी निजी जमीन पर जबरन आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। पीड़ित के अनुसार, न्यायालय से स्पष्ट स्थगन आदेश प्राप्त होने के बाद भी संबंधित लोगों ने निर्माण कार्य नहीं रोका है। पीड़ित का यह भी कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे प्रशासनिक भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.